खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया। न्यू कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में बड़ौनी तहसील से बड़ी संख्या में रहवासी पहुंचे और गुप्तेश्वर महादेव मंदिर की जमीन पर कथित कब्जे को लेकर आवेदन दिया।
रहवासियों ने आरोप लगाया कि मंदिर के आसपास की जमीन पर कुछ दबंग लोगों द्वारा मकान-दुकान बनाकर कब्जा किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में वर्षों से संत परंपरा रही है और संतों की समाधियां भी मंदिर परिसर में स्थित हैं।
आरोप है कि कुछ लोग मंदिर की जमीन पर कब्जे के साथ पुजारी बनने का प्रयास भी कर रहे हैं, जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया है।
रहवासियों ने पूरे दस्तावेज SDM सोनाली राजपूत को सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की।
SDM ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक सप्ताह के भीतर सुनवाई कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Comments
Post a Comment