दतिया भदौरिया की खिड़की पर विराजी मां काली माई की आरती में उमड़े श्रद्धालु, भाजपा-कांग्रेस नेताओं ने की पूजा-अर्चना

           खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
   दतिया सह संपादक चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव
ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया भदौरिया की खिड़की पर विराजी मां काली माई की आरती में उमड़े श्रद्धालु, भाजपा-कांग्रेस नेताओं ने की पूजा-अर्चना

दतिया। शहर के भदौरिया की खिड़की रिंग रोड स्थित मां काली माई के दरबार में आज आयोजित आरती में भाजपा और कांग्रेस के नेताओं सहित सिंधी समाज के बंधुओं ने शामिल होकर मां काली माई की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह परिहार, कांग्रेस विधायक कुंवर घनश्याम सिंह तथा भाजपा नेता आशुतोष तिवारी सहित सिंधी समाज के बंधु उपस्थित रहे। सभी ने मां काली माई की आरती में सहभागिता कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
मां काली माई के दरबार में आरती के दौरान श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ माता के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

Comments