नवरात्रि पर्व पर दतिया पुलिस अलर्ट, महिलाओं को किया जागरूक

              खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
जिला दतिया सह. संपादक चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव
ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन द्वारा आज बड़ी माता मंदिर पर तैनात पुलिस बल को चेक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान मंदिर आने वाली महिलाओं से संवाद कर उन्हें कीमती आभूषण एवं सामान पहनकर न आने तथा भीड़भाड़ में सतर्क रहने की समझाइश दी गई। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर पहचान संबंधी जानकारी का सत्यापन किया गया।
दतिया पुलिस द्वारा नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु सतत निगरानी रखी जा रही है।

Comments