खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
जिला दतिया सह. संपादक चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव
ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
*दतिया भदौरिया की खिड़की रिंग रोड पर विराजी काली माई की आरती में शामिल हुए कलेक्टर और एसपी*
*दतिया जिला कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े एवं पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने की पूजा-अर्चना, आरती कर माता का आशीर्वाद
दतिया। भदौरिया की खिड़की रिंग रोड स्थित काली माई मंदिर पर नवरात्रि के सातवें दिन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े एवं पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल सहित कोतवाली थाना प्रभारी सुधीर हिनारिया और सिविल लाइन थाना प्रभारी वैभव गुप्ता पहुंचे।
सभी अधिकारियों ने मां काली की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आरती में शामिल होकर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। नवरात्रि के अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखने को मिला,इस दौरान मां काली के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

Comments
Post a Comment