खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
जिला दतिया सह. संपादक चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव
ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
पन्ना जोन संभाग स्तरीय कबड्डी सीनियर वर्ग की चयन ट्रायल का आयोजन संपन्न
चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भागीदारी करेंगे
आप अच्छे खिलाड़ी बनकर अपने माता-पिता का नाम रोशन करें -संजय रावत खेल समन्वयक
मध्य प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के दिशा निर्देशन में दतिया जिला कबड्डी एसोसिएशन द्वारा पन्ना जोन संभाग स्तरीय कबड्डी चयन ट्रायल का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय भरतगढ़ के कबड्डी हाल में किया गया कार्यक्रम में अतिथि के रूप में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के युवा समन्वयक संजय रावत एवं लाला रजक जनपद पंचायत सदस्य और कबड्डी प्रशिक्षण सुनील सिंह कुशवाहा उपस्थित रहे उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया अतिथियों का स्वागत कबड्डी एसोसिएशन के किसन अहिरवार और सोनम राजपूत ने किया इस अवसर पर उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए संजय रावत ने कहा कि कबड्डी हमारा प्राचीन खेल है इस नियमित अभ्यास करने से आपके खेल में बहुत सुधार होगा और आप अच्छे खिलाड़ी बनकर अपने माता-पिता का नाम रोशन कर सकते हो इस अवसर लाला रजक ने भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया पन्ना जोन में निवाड़ी टीकमगढ़ पन्ना और दतिया जिले को जोड़ा गया है मध्य प्रदेश में 22 जोन बनाए गए हैं इस चयन ट्रायल से चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भागीदारी करेंगे चयन ट्रायल में रेफरी की भूमिका सुभाष भास्कर और सोनू सिंह ने निभाई कार्यक्रम का संचालन सोनम राजपूत ने किया आभार व्यक्त किसन अहिरवार किया इस अवसर पर अंकिता यादव प्रीतम यादव आदि लोग उपस्थित रहे

Comments
Post a Comment