स्वामित्व योजना में उत्कृष्ट कार्य कर 200 से अधिक रजिस्ट्री कराने वाले पटवारियों को कलेक्टर वानखड़े ने किया सम्मानित

           खबर आपतक न्यूज इंडिया 
जिला दतिया सहसंपदक चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव 
ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी 

स्वामित्व योजना में उत्कृष्ट कार्य कर 200 से अधिक रजिस्ट्री कराने वाले पटवारियों को कलेक्टर  वानखड़े ने किया सम्मानित 

योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वालों पर होगी कार्यवाही, बेहतर कार्य करने वाले होंगे प्रोत्साहित - कलेक्टर
दतिया / स्वामित्व योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आमजन को योजना का अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कलेक्टर  स्वप्निल वानखड़े ने योजना के अंतर्गत 200 से अधिक रजिस्ट्रियां कराने वाले पटवारियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से योजना के क्रियान्वयन को गति मिल रही है। जिन पटवारियों को सम्मानित किया गया उनमें सर्वश्री दिनेश कुमार झा, हर्ष परोलिया, अंकित उदैनिया, नीरज शर्मा, नेहा यादव, देवेन्द्र कुमार शर्मा, बिजेन्द्र कुमार अहिरवार, नरेश कुमार दोहरे, राजेन्द्र सिंह जाटव के नाम शामिल है। 
कलेक्टर श्री वानखड़े ने कहा कि स्वामित्व योजना मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता वाली योजनाओं में शामिल है। योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी है।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्य में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी वहीं, बेहतर एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले पटवारियों और अन्य मैदानी अमले को प्रोत्साहित एवं सम्मानित किया जाएगा, ताकि उनमें कार्य के प्रति और अधिक उत्साह बढ़े।
कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे समन्वय के साथ कार्य करते हुए स्वामित्व योजना के लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करें, जिससे अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को योजना का लाभ मिल सके।

Comments