खबर आपतक न्यूज इंडिया
जिला दतिया सहसंपदक चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव
ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
ग्राम अटरा में आदि शक्ति माँ जगदम्बा एवं श्री प्रेतराज सरकार के स्थान पर मेले का हुआ भव्य आयोजन
सेंवढा। ग्राम अटरा में आदि शक्ति माँ जगदम्बा एवं श्री प्रेतराज सरकार के स्थान पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेले का भव्य आयोजन किया गया।
सेंवढा मेले में मुख्य अतिथि के रूप में सेंवढा विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल उपस्थित हुए। यहाँ उन्होंने मेले का फीता काटकर उद्घाटन किया। तत्पश्चात उन्होंने श्री प्रेतराज सरकार के चरणों में हाजिरी दी और उनके दर्शन किये।
इस अवसर पर बबलू पटेल द्वारा मंदिर के निकट स्थित अपने निवास पर विधायक श्री अग्रवाल का तिलक लगाकर शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।
मेले को संबोधित करते हुए विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति, आस्था और परंपरा को जीवित रखते हैं। मेला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता को मजबूत करने का पर्व है। माँ जगदम्बा और श्री प्रेतराज सरकार के आशीर्वाद से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे, यही कामना करता हूँ। उन्होंने मेला समिति एवं ग्रामवासियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि क्षेत्र के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए वे सदैव सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे।
इस अवसर पर विधायक श्री अग्रवाल के साथ अरुण शर्मा उर्फ अन्ने, उदयवीर भदौरिया, रामलखन पटैल, मुकेश चौधरी, बबलू पटैल, रमाशंकर पाठक, प्रहलाद यादव, केशव शर्मा, दिनेश शर्मा, राजीव गुप्ता, विजय गुप्ता, राजपाल सिंह गुर्जर, कमलेश गुप्ता, कमल सिंह परिहार सरपंच, दीपक रजक सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment