खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
जिला दतिया सहसंपादक चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव
ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया। 19 नम्बर से 25 नम्बर तक इंटेक दतिया द्वारा विश्व विरासत सप्ताह का आयोजन किया जा रहा हैं। इसकी शुरुआत चिरूला डेरा ग्राम में हुई जिसमें कार्तिक मास में कतीकयारी को छेड़ने के अवसर पर हास विनोद के गायन की विशिष्ट गायिका विमला परिहार का सम्मान कर किया गया। इस अवसर पर ग्राम में आई व्रतधारी महिलाये। पुरातत्व इतिहास के जानकार पण्डित विनोद मिश्र एवं संग्रहकर्ता राधावल्लभ मिश्र तथा लोक गायक सुखई केवट उपस्थित रहें। इस अवसर पर विनोद मिश्र ने कहा कि कार्तिक वृत्त की यह परम्परा साहित्य की अमुल्य धरोहर हैं जिसमें सखी बनी महिलाएं कृष्ण बने ग्वाले को कठिन प्रश्नोत्तरी सवैया कवित्त आदि से साक्षात्कार कर अचम्मे में डाल देती हैं।ज्ञातव्य रहे कि यह वाचक परम्परा वर्षों से चली आ रही हैं जिसमें विमला पतिहार उत्कृष्ठ कला साधक हैं। जिनका इंटेक दतिया ने सम्मान किया।
Comments
Post a Comment