KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी, रामलाल गौतम
50 दिन बाद खुली आरके ट्रेडर्स की सील दुकान,जप्त सामग्री लौटाई, संचालक ने 166 बैग यूरिया और नगदी गायब होने का लगाया आरोप
दतिया। सेंवढ़ा रोड स्थित आरके ट्रेडर्स खाद-बीज भंडार की लगभग 50 दिन पूर्व सील की गई दुकान गुरुवार 19 फरवरी को प्रशासनिक आदेश के पालन में खोल दी गई। दतिया कलेक्टर स्वपनिल वानखेडे के आदेश (पत्र क्रमांक 337, दिनांक 09 फरवरी) के परिपालन में अधिकारियों ने दुकान का ताला खोलकर जप्त सामग्री संचालक प्रदीप गुप्ता को सुपुर्द की। उल्लेखनीय है कि 31 दिसंबर को शासकीय पोर्टल पर अपडेट किए बिना यूरिया और डीएपी खाद के भंडारण की सूचना पर संयुक्त दल ने कार्रवाई करते हुए दुकान को सील किया था। जांच दल में प्रभारी तहसीलदार दीपक यादव, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जीतेन्द्र कुमार श्रीवास्तव (खण्ड सेंवढ़ा) और एफएसओ सविता सक्सेना सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। गुरुवार को पांच सदस्यीय दल ने सहायक आयुक्त सहकारिता अखलेश शुक्ला की अध्यक्षता में कार्रवाई पूरी की। दल में जिला विपणन अधिकारी नरेन्द्र सिंह परमार, तहसीलदार इन्दरगढ़ के प्रतिनिधि आरआई रामलखन श्रीवास्तव, प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कोमल सिंह यादव तथा कृषि विस्तार अधिकारी जीतेन्द्र कुमार श्रीवास्तव शामिल रहे। पंचनामा तैयार कर जप्त सामग्री प्रदीप उर्फ बल्ली गुप्ता को सौंपी गई। इस दौरान आरईओ कंचन कुशवाह, श्रीकृष्ण अहिरवार, सतीष गुप्ता, पटवारी मनोज गुप्ता और सउनि मनीष अतरौलिया भी उपस्थित रहे।
दुकान संचालक प्रदीप गुप्ता का आरोप है कि जप्त किए गए 212 बैग यूरिया में से 166 बैग कम मिले हैं। साथ ही दुकान में लगी कैमरे की डीबीआर मशीन और करीब साढ़े चार लाख रुपये नकद भी गायब हैं। मामले को लेकर संचालक ने जांच की मांग की है। प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा है कि आरोपों की जांच नियमानुसार की जाएगी।
Comments
Post a Comment