*। स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, अवधेश नायक ने बिजली विभाग में जताई आपत्ति*

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी दतिया। केंद्र सरकार की स्मार्ट मीटर योजना को लेकर क्षेत्र में विरोध तेज होता जा रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर अतिरिक्त बिजली खपत दिखाकर भारी-भरकम बिल जारी कर रहे हैं, जिससे आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अवधेश नायक बिजली विभाग पहुंचे और जोरदार विरोध दर्ज कराया। बिजली घर पहुंचकर उन्होंने स्मार्ट मीटर लगाने की कार्यवाही पर आपत्ति जताई तथा डीजीएम बघेल से मुलाकात कर कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं पर जबरन मीटर लगाने के दबाव का विरोध किया। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की शंकाओं का समाधान किए बिना स्मार्ट मीटर लगाना गलत है। साथ ही बिना पहचान पत्र के कर्मचारियों के घर-घर जाने पर भी आक्रोश व्यक्त किया। अवधेश नायक ने कहा कि चाहे यह योजना केंद्र सरकार की हो या प्रदेश सरकार की, यदि इससे उपभोक्ताओं को परेशानी और आर्थिक चोट पहुंचती है तो यह जनविरोधी है। इस दौरान डॉ. अनिल राज श्रीवास्तव, काले खान, अनूप तिवारी, इकोना वीर सिंह राजपूत और रानू शर्मा भी मौजूद रहे।

Comments