अधिवक्ता सक्सेना की हत्या के विरोध में एवं एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर कार्य से विरत रहे अधिवक्ता।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया आज दिनांक 16 फरवरी को जिला अभिभाषक संघ दतिया के समस्त अधिवक्ता करेरा के अधिवक्ता श्री संजय कुमार सक्सेना की हत्या के विरोध में एवं एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने की मांग को लेकर न्यायालीन कार्य से विरत रहे एवं न्यायालीन कार्रवाई में भाग नहीं लिया। विगत 14 फरवरी को करेरा में न्यायालय जाते समय अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी इसके विरोध स्वरूप मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के आह्वान पर जिला अभिभाषक संघ दतिया के अधिवक्ता न्यायालीन कार्यवाही से विरत रहे। अभिभाषक संघ सभा कक्ष में दोपहर 12:00 बजे एक शोक सभा का आयोजन किया गया शोक सभा की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष शिवराज सिंह जाट एडवोकेट द्वारा की गई संचालन सचिव वीर सिंह दांगी द्वारा किया गया शोक सभा को अधिवक्ता गण छत्रपाल सिंह ,गणेश पांडे,गिर्राज सिंह ठाकुर ,मनोज सिंह चौहान ,श्री राम शर्मा राजेंद्र कुमार तिवारी, राघवेंद्र समाधिया, के एस मिश्रा आदि ने संबोधित किया इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता की हत्या की निंदा की एवं कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति दयनीय है पुलिस अपराधियों के साथ फ्रेंडली है अपराधियों में कानून का भय नहीं है इसलिए यह घटना हुई है।शोक सभा के पश्चात 2 मिनट का मौन धारण कर अधिवक्ता श्री सक्सेना को श्रद्धांजलि अर्पित की गई शोक सभा के पश्चात अधिवक्ताओं ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट बनाए जाने की मांग को लेकर माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन के नाम ज्ञापन अपर कलेक्टर को सौंपा तथा एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र बनाए जाने की मांग की ।इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख अधिवक्ताओं में कुलदीप ताम्रकार ,श्वेता अवस्थी,बलवान सिंह पाल, अजय सिंह गुर्जर ,राजीव चौहान, राम प्रकाश त्रिवेदी ,राजेश शर्मा राजेश सक्सेना, रामसेवक यादव ,विनोद शर्मा, राकेश चौबे शिशिर खरे,नितिन पांडे, अरविंद कुमार लिटोरिया, रविंद्र बाल्मिक, बादाम सिंह कुशवाहा, लोकेंद्र सिंह दांगी, नीरज श्रीवास्तव ,विनय कुमार श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, लाखन सिंह चौहान, मोहर सिंह कौरव, अनंत राम पटेल, ज्ञान सिंह कुशवाहा, महेश दिनकर, पातीराम सिद्धार्थ, कमलेश मिश्रा आदि अधिवक्ता शोक सभा में एवं ज्ञापन देते समय उपस्थित रहे।

Comments