*थाना सिरसौद पुलिस द्वारा बलात्कार के आरोपी को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार किया

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA संपादक साहिल खान
*थाना सिरसौद पुलिस द्वारा बलात्कार के अपराध क्र. 187/26 मे आरोपी होतम पाल को 24 घण्टे के अंदर मय अवैध कट्टे के गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया एवं जेल भेजा गया।*               फरयादिया निवासी ग्राम कुवंरपुर थाना सिरसौद ने थाने पर रिपोर्ट किया कि दिनांक 09.07.2026 को दोपहर करीबन 01.30 बजे आरोपी ने कट्टा दिखाकर फरियादिया के साथ जबरदस्ती बलात्कार करने की रिपोर्ट पर से थाना सिरसौद पर अप.क्र.187/26 धारा 64(1),132(बी),351(3) बीएनएस एवं 3(1)(w)(ii)(3(2)(v) sc,st act का कायम कर विवेचना में लिया,आरोपी होतम पाल पुत्र सुआ पाल उम्र 45 साल निवासी ग्राम कुंवरपुर को आदिवासी मोहल्ला में बनी आरोपी की पाटौर से आरोपी को 315 बोर देशी कट्टा के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय शिवपुरी पेश किया गया जहां से न्यायालय द्वारा आरोपी को सर्किल जेल शिवपुरी भेजा गया है।   उक्त कार्यवाही में एसडीओपी पोहरी श्री आनंद राय, थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर, सउनि जगदीश भिलाला, सउनि बृजपाल सिंह तोमर, सउनि अजय सिंह तोमर, प्रआर.792 रविन्द्र सिनोरिया, प्रआर. 657 बृजेन्द्र सिंह गुर्जर, प्रआर. 729 वीरेन्द्र सिंह, प्रआर. 798 सत्यवीर सिंह, प्रआर. 351 बलवंत पाल, प्रआर. 214 मुकेश इन्दौरिया, प्रआर. 592 जितेन्द्र करारे, आर. 1108 शोभित अवस्थी, आर.171 विवेकानंद, आर. 430 प्रांशू जादौन, आर. 257 मुकेश परमार, आर. 212 ओमकार मिश्रा, आर.613 मनोज कुमार, आर.चा. 917 रमेश सिंह  की अहम भूमिका रही।

Comments