राजघाट कॉलोनी में 13 सरकारी आवासों पर प्रशासन की कार्रवाई, 5 आवास खाली।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया। राजघाट कॉलोनी स्थित जल संसाधन विभाग के सरकारी आवासों पर कथित कब्जे को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े और पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के संयुक्त प्रयास के बाद राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीम ने कॉलोनी पहुंचकर कार्रवाई शुरू की।
तहसीलदार अजय झा ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि सरकारी आवास खाली कराने के लिए कुल 13 लोगों की सूची तैयार की गई है। इनमें से 5 आवास खाली कराए जा चुके हैं, जबकि शेष आवासों को खाली कराने की कार्रवाई जारी है।
प्रशासन द्वारा संबंधित लोगों को 15 दिन के भीतर सरकारी आवास खाली करने के नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस की समय-सीमा मंगलवार को पूरी होने के बाद प्रशासन ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि सूची में भाजपा नेत्री क्रांति राय और भाजपा संगठन से जुड़े अनूप यादव सहित अन्य लोगों के नाम शामिल हैं। वहीं भाजपा नेता विजय झंडा गुरु पर भी सरकारी आवास और जमीन पर कब्जे का आरोप लगाया गया है, जहां बीड़ी फैक्ट्री संचालित होने की बात सामने आई है। इस मामले में भी प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं।
प्रशासन का कहना है कि सरकारी संपत्ति को कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई नियमानुसार जारी रहेगी।

Comments