*दतिया शिक्षक ने उठाए पुलिस की कर्यप्रणाली पर सवाल*??

           खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
जिला दतिया सहसंपादक चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव
ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया शिक्षक के साथ कथित धोखाधड़ी! FIR दर्ज कराने महीनों से भटक रहे फरियादी, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल? 

दतिया। शहर में एक शिक्षक के साथ कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। फरियादी का आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के कई महीने बीत जाने के बावजूद पुलिस द्वारा अब तक FIR दर्ज नहीं की गई। न्याय की मांग को लेकर शिक्षक लगातार पुलिस अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं।
दरअसल, दतिया की बुंदेला कॉलोनी निवासी शिक्षक कमल किशोर शर्मा ने पुलिस अधीक्षक दतिया को दोबारा आवेदन सौंपकर अपनी शिकायत पर उचित कार्रवाई की मांग की है।
शिक्षक के अनुसार, उन्होंने 26 मई 2026 को साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत क्रमांक 22105260023750 के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन उनका कहना है कि शिकायत का स्टेटस अभी भी पेंडिंग है और अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
मामले को लेकर शिक्षक कमल किशोर शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर अपनी आपबीती बताई। उन्होंने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद उन्हें न्याय के लिए लगातार भटकना पड़ रहा है।
शिक्षक ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला से उन्हें कार्रवाई का आश्वासन मिला है, जिसके लिए उन्होंने उनका आभार भी जताया। वहीं, SDOP कार्यालय को लेकर उन्होंने आरोप लगाया कि वहां उन पर बयान बदलने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
हालांकि, SDOP कार्यालय पर लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले में संबंधित अधिकारियों का पक्ष सामने आना भी आवश्यक है।
न्याय नहीं मिला तो न्यायालय जाएंगे शिक्षक
कमल किशोर शर्मा ने कहा कि यदि उनकी शिकायत पर निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वह न्यायालय की शरण लेंगे। साथ ही पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय तक अपनी शिकायत पहुंचाएंगे।
अब देखना होगा कि पुलिस अधीक्षक दतिया इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और शिक्षक की शिकायत पर निष्पक्ष जांच कराते हुए नियमानुसार कार्रवाई करते हैं या नहीं।?? 

Comments