दतिया बागेश्वर महाराज ने किया पुस्तक का विमोचन।

खबर आपतक न्यूज़ इंडिया जिला दतिया सह संपादक चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया गत दिवस कस्तूरी गार्डन में आयोजित प्रादेशिक श्रमजीवी पत्रकार सम्मेलन में पधारे प्रख्यात कथा व्यास और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने दतिया के साहित्यकार विनोद मिश्रा सुरमणि की पुस्तक गुग्गुल देव (जो पर्यावरण को लेकर लिखी गई है )का विमोचन किया गया इस अवसर पर पूर्व गृह मंत्री मध्य प्रदेश शासन डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा श्रमजीवि पत्रकार संघ के प्रांतीय अध्यक्ष शलभ भदोरिया,प्रांतीय पदाधिकारी मनोज गोस्वामी रतनगढ़ पीठ के महंत शास्त्री तथा पीतांबरा पीठ के प्रमुख आचार्य डॉ चंद्रमोहन दीक्षित ने पुस्तक को विमोचित किया विनोद मिश्रा की यह चौथी पुस्तक है इस पुस्तक में बच्चों के लिए छोटे-छोटे नाटकों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण तथा विशेष रूप से वृक्ष के महत्व पर जानकारी प्रदान की गई है साहित्यकार डॉ राज गोस्वामी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यकम में संगीत गुरुकुल के कलाकार नारायण कुशवाह हरनाम सिंह पर्वत सिंह बलदेव कुशवाह राजू कुशवाह, बादाम सिंह, आदि में बुंदेली गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।

Comments