KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
ज्योति स्नान महोत्सव का उदघाटन समारोह आज 13 को
दतिया गुरु ग्रन्थ साहेब के पाठ का भोग पड़ेगा, सिंधी समाज के कई महान संत रहेंगे मौजूद, अतिथि भी आएंगे,महोत्सव की तैयारियो को लेकर जिला कलेक्टर ने मंदिर मे ली बैठक
दतिया अखण्ड ज्योति स्नान महोत्सव के आज तरहवे दिन नौ दिनों तक निरंतर चले गुरु ग्रन्थ साहेब जी के पाठ का भोग साहेब (समापन) आज मर्यादा एवं विधि अनुसार दोप 1 बजे आयोजित होगा वही उद्घाटन समारोह का आयोजन भी आज शाम को 8 बजे से प्रारम्भ होगा जिसमे सिंधी समाज के कई महान संत आशीर्वाद देंगे जिसमे साईं युधिष्ठिर लालजी, रायपुर, साईं काली राम, मुंबई, साईं हरिमोहन दातार जी, लखनऊ,साईं बल्लभ राम नर्मदापुरम, साईं नितिन लाल साहेब, अयोध्याधाम, साईं ओमराम साहेब, मुकेश कुमार साहेब नर्मदापुरम, साईं श्री चंद साहेब डबरा, साईं प्रताप राय जी मुरैना, साईं छोटुराम जी डबरा, साईं मोहन प्रकाश जी, हरिद्वार, साईं रवि दासजी गोरखपुर पुर एवं कई वीआईपी अतिथियों का आगमन भी होगा वही सारी रात मंदिर मे सांस्कृतिक व धार्मिक भजन कीर्तन चलता रहेगा ज्योति मंदिर मे सैंकड़ो श्रद्धालु जन पुरे भारत देश से दतिया आ चुके है काफ़ी श्रद्धालु जन अभी और आएंगे, गत दिवस महोत्सब को लेकर जिला प्रशासन ने आवश्यक बैठक ज्योति मंदिर मे रखी थी जिसमे जिला कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े जी विशेष रूप से मौजूद थे वही पुलिस प्रशासन, नगर पालिका, विधुत विभाग, होमगार्ड आदि अन्य विभागों के अधिकारी गण भी बैठक मे उपस्थित होकर ज्योति स्नान महोत्सव की व्यवस्थाओ को मजबूत बनाने के लिए दिशा निर्देश दिए गई।
Comments
Post a Comment