दतिया 130 से अधिक आवेदकों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया 130 से अधिक आवेदकों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

दतिया। विधानसभा उपचुनाव के बाद मंगलवार से पुनः शुरू हुई जनसुनवाई में कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने 130 से अधिक आवेदकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में बंटवारा, सीमांकन, अतिक्रमण, बिजली बिल, आशा कार्यकर्ता नियुक्ति, रास्ता, नाली, पेंशन, नामांतरण, बीपीएल सूची, सड़क निर्माण, खाद्यान्न वितरण एवं छात्रवृत्ति सहित विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। कुछ मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ अक्षय कुमार तेम्रवाल, अपर कलेक्टर भूपेन्द्र सिंह कुशवाहा सहित अधिकारी मौजूद रहे।

Comments