कलेक्टर श्री वानखड़े ने जन सुनवाई के दौरान सुनी 130 से अधिक आवेदकों की समस्याएं ।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी


दतिया कलेक्टर श्री वानखड़े ने जन सुनवाई के दौरान सुनी 130 से अधिक आवेदकों की समस्याएं 
दतिया 18 अगस्त 2026 / दतिया विधानसभा उप निर्वाचन सम्पन्न होने के पश्चात् आज मंगलवार से जन सुनवाई पुनः प्रारंभ हो गई है। न्यू कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े द्वारा जिले के विभिन्न अंचलों से आए 130 से अधिक आवेदकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निराकरण के लिए निर्देशित किया। अनिराकृत आवेदनों के लिये समय-सीमा निर्धारित कर अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए। 
जन सुनवाई के दौरान  मुन्ना खां पुत्र अब्दुल गफूर खां निवासी रिछरा फाटक दतिया ने तहसीलदार दतिया श्री बृजमोहन आर्य द्वारा प्राथी के साथ किए गए अभद्रता पूर्ण व्यवहार के संबंध आवेदन दिया। कलेक्टर द्वारा आवेदन पत्र को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार को प्रकरण में आवश्यक कार्यवाही करने के निदेश दिए। ममता पत्नि श्री रूप सिंह परिहार निवासी शुक्ला डेयरी के पास बुजुर्ग डबरा ने संयुक्त स्वामित्व की भूमि के सीमांकन करवाने के संबंध में आवेदन दिया। कलेक्टर ने तहसीलदार बड़ौनी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश देते हुए प्रकरण का समय निराकरण करने के निर्देश दिए। 
इसी प्रकार जन सुनवाई के दौरान शिवदयाल अहिरवार पुत्र श्री गज्जू अहिरवार निवासी वार्ड क्रमांक 14 बड़ौनी ने आवेदन दिया कि प्रार्थी की दोनो किडनी खराब है एवं पुत्र के दोनो हाथों की नसों ब्लाक होने के कारण ईलाज के लिए प्रार्थी की प्रतिबंधित भूमि को विक्रय करने संबंधी आवेदन दिया। कलेक्टर ने आवेदन पर सुनवाई करते हुए तहसीलदार बड़ौनी को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। मेहरबान सिंह पुत्र जगन्नाथ निवासी ग्राम विजनपुरा ने आवेदन दिया कि प्रार्थी द्वारा सम्पूर्ण राशि जमा करने के उपरांत भी मुख्यमंत्री सोलर पंप स्थापित नहीं किया गया है। कलेक्टर ने आवेदन ऊर्जा विभाग को सौंपते हुए जल्द से जल्द पंप लगवाने के आदेश दिए। 
इसी प्रकार जन सुनवाई के दौरान रास्ता अवरूद्ध करने, नाली के पानी की निकासी, वृद्धवस्था पेंशन, सीमांकन, नामांतरण, बटवारा, बीपीएल सूची में नाम जुड़वाने, सड़क निर्माण, साफ-सफाई व्यवस्था, खाद्यान वितरण, आर्थिक सहायता, छात्रवृत्ति आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए जिसके निराकरण हेतु कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए तथा कुछ आवेदकों की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया। 
जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दतिया श्री अक्षय कुमार तेम्रवाल, अपर कलेक्टर श्री भूपेन्द्र सिंह कुशवाहा सहित विभिन्न विभागों के विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

Comments