*थाना कोतवाली पुलिस व्दारा 14.48 ग्राम स्मैक कीमती 300000रु. की आरोपी के साथ जप्त की

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
शिवपुरी ब्यूरो महेंद्र खटीक 

*थाना कोतवाली पुलिस व्दारा नशीले पदार्थों के विक्रय पर रोकर लगाने हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है, जिसके तहत आरोपी अनिकेत रावत को स्मैक का विक्रय करता हुआ पकडा एवं आरोपी के कब्जे से 14.48 ग्राम स्मैक कीमती 300000रु. की जप्त कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया।*

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा समस्त थाना प्रभारियो को जिले को नशामुक्त बनाने एवं अवैध नशीले पदार्थ का विक्रय करने बालों के खिलाफ कार्यवाही के लिये आदेशित किया गया है। जिसके पालन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे व्दारा टीम गठित की गयी।

शिवपुरी थाना कोतवाली को सूचना मिली कि एक व्यक्ति शारदा साल्वेंट के पास रेल्वे स्टेशन रोड तरफ स्मैक विक्रय करने की नियत से खडा है, सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु फोर्स को शारदा साल्वेंट के पास रेल्वे स्टेशन रोड शिवपुरी तरफ रवाना किया, जहाँ एक व्यक्ति मुखबिर के हुलिया के अनुसार खडा दिखा जो पुलिस को अपनी ओर आता देख भागने लगा जिसे टीम की मदद से घेरकर पकडा गया, नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम अनिकेत रावत पुत्र सिध्दार रावत उम्र 20 साल नि0 शारदा कालोनी टोंगरा रोड शिवपुरी का होना बताया व्यक्ति की तलाशी ली गयी तो लोअर में दायीं तरफ जेब में एक पारदर्शी पन्नी के अन्दर 14.48 ग्राम स्मैक रखी पायी गयी जो कुल कीमती 300000रु. की है जिसे आरोपी अवैध रुप से विक्रय करने की नियत से लिये खडा था आरोपी से मौके पर स्मैक जप्ती एवं गिरफ्तारी की कार्यवाही की गयी बाद आरोपी के विरुध्द अप.क्र. 660/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया आरोपी आपराधिक किस्म का व्यक्ति है पूर्व में भी कई अपराध घटित कर चुका है आरोपी से स्मैक के सोर्स के संबंध में पूछताछ की जा रही है पूछताछ उपरान्त संबंधित के विरुध्द कार्यवाही की जावेगी।
शिवपुरी शहर को नशा मुक्त बनाने के लिये नशीले पदार्थों का सेवन करने वाले एवं विक्रय करने वाले व्यक्तियों पर कोतवाली पुलिस द्वारा पूर्व से में भी कार्यवाहियां की जा चुकीं है जिनमें कई आरोपीगण जेल में है एवं भविष्य में भी ऐसे व्यक्तियों पर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी, शहर को नशा मुक्त करने के लिये दीगर जिले एवं दीगर राज्यों के ऐसे व्यक्ति जो बाहर से आकर शहर में नशीले पदार्थो परिवहन कर चले जाते हैं ऐसे व्यक्तियों के बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है सूचना प्राप्त होने पर उक्त व्यक्तियों के विरूध्द एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की जावेगी।

सराहनीय भूमिकाः. उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक रोहित दुबे, उनि० विवेक भट्ट, उनि० सुमित शर्मा, प्र.आर. 374 गजेन्द्र परिहार, प्र.आर. 890 अवतार सिंह, आर. 265 देवेन्द्र रावत, आर. 1032 अजय यादव, आर. 151 राहुल कुमार, आर. 580 दिलशाद खांन, आर. 285 राहुल कुमार, आर. 767 अजीत राजावत, आर. 803 बृजेश जादौन की विशेष भूमिका रही।

Comments