*शिवपुरी पुलिस द्वारा 15 अगस्त 2026 पर आयोजित होने बाली परेड का किया फाइनल रिहर्सल।*

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA शिवपुरी ब्यूरो महेंद्र खटीक
*शिवपुरी पुलिस द्वारा 15 अगस्त 2026 पर आयोजित होने बाली परेड का किया फाइनल रिहर्सल।* *पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा कलेक्टर शिवपुरी अर्पित वर्मा जी के साथ पुलिस परैड ग्राउण्ड में पहुंचकर परेड का निरीक्षण किया एवं सुरक्षा व तैयारियों का जायजा लिया।* 15 अगस्त 2026 को भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा, जिसमें हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुलिस परेड ग्राउण्ड शिवपुरी में मुख्य कार्यक्रम आयोजिक किया जाना है। शिवपुरी पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज दिनांक 13.08.2026 को स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का जायजा लेने पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया एवं जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा पुलिस परेड ग्राउण्ड पहुंचे, तैयारियों को जायजा लेते हुये स्वतंत्रता दिवस की परैड का फाइनल रिहर्सल किया गया जिसमें जिला पुलिस बल, होमगार्ड, एनसीसी और स्काउट गाइड के द्वारा मार्च पास्ट व सलामी का अभ्यास किया गया। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया एवं जिला कलेक्टर शिवपुरी अर्पित वर्मा जी के द्वारा स्वतंत्रा दिवस पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, मुख्य समारोह के दौरान सुचारू यातायात और रूट डायवर्जन के लिए यातायात प्रभारी को दिशा-निर्देश दिये गए हैं।

Comments