*पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के द्वारा "ऑपरेशन आपकी अमानत” के तहत चोरी/गुम हुये 150 मोबाईल कीमत 32 लाख रूपए की राशि के लौटाये गए।*
KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
शिवपुरी ब्यूरो महेंद्र खटीक
*पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा "ऑपरेशन आपकी अमानत” के तहत शहर वासियों को उनके चोरी/गुम हुये 150 मोबाईल कीमती 32 लाख रूपए की राशि के लौटाये गए।*
शिवपुरी पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी आर. डी. प्रजापति के मार्गदर्शन में सायबर सेल टीम द्वारा सायबर अपराधों मे कमी लाने के लिये व लोगों के खोये/गुम हुये मोबाइलों को वापस प्राप्त करने के लिये लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।
इसी तारतम्य में आज दिनांक 25/08/2026 को शिवपुरी सायबर सेल ने जिले मे लोगों के खोये हुये मोबाइलों को प्राप्त करने मे बड़ी सफलता हासिल की। शिवपुरी सायबर सेल द्वारा “ऑपरेशन आपकी अमानत” चलाकर शिवपुरी जिले के आमजन के 150 मोबाइल कीमती करीबन 32 लाख रुपये के देश के विभिन्न राज्यों जैसे राजस्थान, महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से बरामद करने में सफलता हांसिल की है। उक्त बरामदगी में 5 आई फोन भी है एवं आंध्रप्रदेश व राजस्थान से जिले में आये व्यक्तियों के मोबाइल जिले मे खो जाने से उन्हें बरामद कर वापिस भेजा गया है।
आज सायबर सेल के माध्यम से पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आर.डी. प्रजापति द्वारा सायबर सेल प्रभारी धर्मेंद्र सिंह जाट एवं उनकी टीम द्वारा प्राप्त मोबाइलों को पुलिस कन्ट्रोल रुम शिवपुरी मे आमजन को सुपुर्द किया है। शिवपुरी सायबर सेल द्वारा लोगों के प्राप्त आवेदनों पर खोये हुये मोबाइलों को बापस प्राप्त करने हेतु सतत प्रयास किये जा रहे हैं । जिससे लोगों के खोये हुये मोबोइल उन्हें वापस मिल सकें। शिवपुरी पुलिस के सतत प्रयासों से 150 खोये हुये मोबाइलों को वापस प्राप्त करने मे सफलता हांसिल की है। आमजन मे इस बात की खुशी है कि उनके खोये हुए मोबाइल भी मिल सकते हैं और पुलिस द्वारा खोए/गुम हुए मोबाइलों की बरामदी हेतु सतत प्रयास किए जा रहे हैं ।
सायबर सेल शिवपुरी द्वारा विगत वर्ष 2025 में भी करीब 700 मोबाइल फ़ोन बरामद कर लोगों को वापिस दिये गये थे एवं वर्ष 2026 में अभी तक 90 लाख राशी के 450 मोबाईल फोन बरामद कर वापिस किये जा चुके हैं।
उक्त कार्यवाही मे मुख्य भूमिका सायबर सेल प्रभारी उनि धर्मेन्द्र सिंह जाट ,प्रआर. विकास सिंह चौहान,आर दामोदर परिहार,आर. जलज रावत आर. भूपेन्द्र यादव आर. शिवम जाटव,आर. दिनेश किरार,आर.मनोज शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
Comments
Post a Comment