दतिया की जनता ने 18 साल बाद मेरी ईमानदारी, सादगी को पसंद कर मुझे विधायक चुना मैं जनता का ऋणी हूं- घनश्याम सिंह,
KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया की जनता ने 18 साल बाद मेरी ईमानदारी, सादगी को पसंद कर मुझे विधायक चुना मैं जनता का ऋणी हूं- घनश्याम सिंह
दतिया डीडीसीए ने नव निर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह का किया सम्मान, खिलाड़ियों को बांटे पुरुस्कार
दतिया। दतिया जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) ने दतिया विधानसभा क्षेत्र से नव निर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह के सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन किया।
कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर विधायक घनश्याम सिंह ने कहा कि मेरी सरल सजह व ईमानदार छबि को पसंद कर 1993 में पहली बार दतिया की जनता ने मुझे विधायक चुना था, इसके बाद में कई चुनाव जीता और हारा भी, परंतु 18 साल बाद दतिया की जनता ने मेरी सादगी को पसंद कर पुनः उप चुनाव में विधायक बनाया मैं दतिया की जनता का ऋणी हूं। यह विचार दतिया विधानसभा क्षेत्र से नव निर्वाचित घनश्याम सिंह ने रविवार को डीडीसीए द्वारा आयोजित स्वागत समारोह को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित कर व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि दतिया की जनता चाहती थी एक ऐसा जनसेवक जो किसी को उलझाए नहीं,यह उप चुनाव कई मायने में महत्वपूर्ण हैं, सत्तापक्ष का जबरदस्त दबाव और प्रभाव होने के बावजूद दतिया की जनता ने मुझे विधायक चुना यह बड़ी बात हैं।
उन्होंने चुनाव में सहयोग व समर्थन के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के आरंभ में डीडीसीए के पदाधिकारियों ने श्री सिंह का फूल मालाएँ पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण वरिष्ठ खिलाड़ी बाल कृष्ण यादव ने प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का संचालन डीडीसीए के सचिव संतोष लिटोरिया ने एवं आभार कामेश्वर त्रिपाठी ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सरदार फतेह सिंह, बाल कृष्ण यादव, पंकज भट्ट, अनिल लिटोरिया, अमित श्रीवास्तव,
विशाल श्रीवास्तव, संतोष सेन, धर्मेन्द्र घनघोरिया, श्रीराम सेन, राघवेन्द्र बुंदेला, दिनेश खॉगट, पीके सर, प्रशांत खरे, सत्य नारायण शास्त्री, अजय प्रताप सिंह, संजय रावत,आशीष पविया, सुनील रायकवार
प्रेरणा राजा चौहान एवं एसोसिएशन के सभी खिलाड़ी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर खिलाड़ियों को डीडीसीए द्वारा विधायक श्री सिंह के हाथों से पुरस्कार वितरण किया गया।
Comments
Post a Comment