*थाना कोतवाली पुलिस व्दारा स्मैक का विक्रय करते हुये आरोपी को पकड़ कर उसके कब्जे से 18.08 ग्राम स्मैक कीमती 3,60,000रु. की जप्त की*
KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
शिवपुरी ब्यूरो महेंद्र खटिक
शिवपुरी पुलिस अधीक्षक जिला शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा समस्त थाना प्रभारियो को जिले को नशामुक्त बनाने के लिये नशीले पदार्थ का विक्रय एवं परिवहन करने वाले आरोपियो पर सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
जिसके पालन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे व्दारा टीम गठित की गयी,सूचना मिली कि एक व्यक्ति बुलेरो गाडी से ग्रीन व्यू होटल के सामने कच्चे रास्ते पर स्मैक विक्रय करने की नियत से खडा है सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु फोर्स को ग्रीन व्यू होटल शिवपुरी तरफ रवाना किया, जहाँ एक बुलेरो गाडी क्रमांक एमपी33-सी-9169 खडी दिखी जिसमें एक व्यक्ति बैठा दिखा जिसे स्टाफ व्दारा घेरकर नीचे उतारा नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम महेश गुर्जर पुत्र जगदीश गुर्जर उम्र 25 साल नि0 छिरारी करैरा शिवपुरी का होना बताया व्यक्ति की तलाशी ली गयी तो जीन्स के पेन्ट में दायीं तरफ जेब में एक पारदर्शी पन्नी के अन्दर 18.08 ग्राम स्मैक रखी पायी गयी जो कुल कीमती 3,60,000रु. की है जिसे आरोपी अवैध रुप से विक्रय करने की नियत से लिये खडा था आरोपी से मौके पर बुलेरो गाडी व स्मैक जप्ती एवं गिरफ्तारी की कार्यवाही की गयी बाद आरोपी के विरुध्द अप.क्र. 670/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया आरोपी से जप्त किये गये स्मैक एवं बुलेरो गाडी की कीमत कुल 10,60,000रु. है आरोपी से स्मैक के सोर्स के संबंध में पूछताछ की जा रही है पूछताछ उपरान्त संबंधित के विरुध्द कार्यवाही की जावेगी।
शिवपुरी शहर को नशा मुक्त बनाने के लिये नशीले पदार्थो का सेवन करने वाले एवं विक्रय करने वाले व्यक्तियों पर कोतवाली पुलिस द्वारा पूर्व से में भी कार्यवाहियां की जा चुकीं है जिनमें कई आरोपीगण जेल में है एवं भविष्य में भी ऐसे व्यक्तियों पर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी, शहर को नशा मुक्त करने के लिये दीगर जिले एवं दीगर राज्यों के ऐसे व्यक्ति जो बाहर से आकर शहर में नशले पदार्थो परिवहन कर चले जाते है ऐसे व्यक्तियों के बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है सूचना प्राप्त होने पर उक्त व्यक्तियों के विरूध्द एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की जावेगी।
सराहनीय भूमिकाः. उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक रोहित दुबे, उनि० सुमित शर्मा, प्र.आर. 618 अवधेश कुमार, प्र.आर. 152 जयकिशन राणा, आर. 580 दिलशाद, आर. 151 राहुल कुमार, आर. 769 रवि कुमार, आर. 767 अजीत राजावत, आर. 997 सुमित सेंगर की विशेष भूमिका रही।
* थाना कोतवाली पुलिस व्दारा स्मैक का विक्रय करते हुये आरोपी को पकड़ कर उसके कब्जे से 18.08 ग्राम स्मैक कीमती 3,60,000रु. व एक बुलेरो गाडी कीमती 7,00,000रु. कुल कीमती 10,60,000रु. की जप्त की गई एवं आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर माननीय न्यायालय पेश किया।*

Comments
Post a Comment