KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया। भारतीय सांस्कृतिक निधि इंटेक नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अशोक सिंह ठाकुर 23 आगस्त को दतिया प्रवास पर रहेंगे। वह दतिया में साहित्यकार एवं पुरातत्व विद पंडित महेश कुमार मिश्र मधुकर की स्मृति में आयोजित राष्ट्रीय मधुकर अलंकरण समारोह का उद्घाटन मुख्यअतिथि के रूप में करेंगे। मधुकर शोध संस्थान इंटेक दतिया अध्याय द्वारा मधुकर समारोह का आयोजन श्रीवृंदावन धाम धर्मशाला के सभागार में किया जा रहा हैं। श्री अशोक सिंह जी इस आयोजन में शामिल होने के पश्चात ग्वालियर से शताब्दी से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। युक्त जानकारी मधुकर समारोह के संयोजक विनोद मिश्र ने दी उन्होंने बताया की 16 बॉ मधुकर समारोह में 9 मधुकर अलंकरण 9 नामित सम्मान, मधुकर पदक तथा सत्यं शिवम् सुंदरम के 40 लेखकों लेखिकाओं को शिव सारस्वत सम्मान से अलंकृत किया जाएगा।
Comments
Post a Comment