वार्ड 33 में जलभराव से आमजन परेशान, गंदे पानी से होकर मंदिर पहुंच रहे श्रद्धालु,

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी


दतिया। वार्ड क्रमांक 33 स्थित गंजी के हनुमान मंदिर से संत रविशंकर स्कूल जाने वाले रास्ते पर बारिश का पानी भर जाने से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्नाव रोड स्थित प्रसिद्ध गंजी के हनुमान मंदिर पर सावन के सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, लेकिन रास्ते में जलभराव के कारण महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को गंदे पानी से होकर मंदिर जाना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका द्वारा पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं किए जाने के कारण बारिश होते ही सड़क पर पानी जमा हो जाता है। लंबे समय से बनी इस समस्या के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है।
श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका से मांग की है कि जल्द से जल्द जल निकासी की व्यवस्था कर रास्ते से पानी हटाया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

Comments