भारत विकास परिषद शाखा दतिया का गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में 49 शिक्षकों और 20 छात्रों का हुआ सम्मान

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

भारत विकास परिषद शाखा दतिया का गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में 49 शिक्षकों और 20 छात्रों का हुआ सम्मान

दतिया। भारत विकास परिषद शाखा दतिया के द्वारा पी एम श्री केन्द्रीय विद्यालय दतिया में शनिवार, 22 अगस्त को गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम की श्रृंखला के षष्ठम आयोजन का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के गायन के साथ हुआ।

कार्यक्रम का संचालन प्रान्तीय संयोजक (दिव्यांग) प्रदीप काले द्वारा किया गया। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि पी एम श्री केन्द्रीय विद्यालय दतिया की प्राचार्य डॉ. सोनू राय एवं मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती विद्या मिश्रा ने गुरुजनों एवं विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में परिषद के दायित्ववान सदस्यों ने अपने उद्बोधन के माध्यम से परिषद द्वारा समाज के प्रति समर्पित भाव से किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी दी। परिषद के संस्कार प्रकल्प की भावना को विद्यार्थियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से छात्रों द्वारा पांच गुरुजनों का शॉल, माला एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थाएं कार्यक्रम संयोजक शंकर सहाय गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुईं। कार्यक्रम के दौरान 49 शिक्षकों एवं 20 छात्रों का सम्मान किया गया, जबकि परिषद के 25 सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में करीब 800 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की, वहीं विद्यालय के सभी उपस्थित करीब 1000 विद्यार्थियों को स्वल्पाहार वितरित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में संयोजक शंकर सहाय गुप्ता ने सभी अतिथियों, गुरुजनों, विद्यार्थियों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का गरिमामय समापन हुआ।

Comments