दतिया जिले में हर्षाेल्लास व धूमधाम से मना 80वाँ स्वतंत्रता दिवस मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने पुलिस लाइन ग्राउंड पर आयोजित मुख्य समारोह में किया ध्वजारोहण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्वाधीनता संदेश का हुआ सीधा प्रसारण,
रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में बही देशभक्ति व लोकरंगों की धारा
दतिया 15 अगस्त 2026 / दतिया जिले में गौरवशाली भारतवर्ष का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास, धूमधाम एवं गरिमामय ढंग से मनाया गया। पुलिस लाइन ग्राउंड पर आयोजित हुए जिले के मुख्य एवं भव्य स्वतंत्रता दिवस समारोह में उद्यानिकी, खाद्य प्रसंस्करण एवं सामाजिक न्याय व दिव्यांगजन कल्याण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रदेश की जनता के नाम स्वाधीनता संदेश एवं राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। जिसे उपस्थित लोगों ने सुना एवं देखा।
प्रातः 9 बजे शुरू हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने ध्वजारोहण के पश्चात खुले वाहन में कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े व पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल के साथ सवार होकर संयुक्त परेड का निरीक्षण किया। परेड में शामिल जवानों ने तीन बार हर्ष फायर कर स्वतंत्रता दिवस अमर रहे और राष्ट्रपति के जयकारे लगाए। इसी क्रम में मंत्री श्री कुशवाह ने दतिया जिले की जनता के नाम बधाई संदेश देते हुए दतिया जिले की विकास एवं आमजन हितार्थ योजनाओं की उपलब्धियों का वाचन किया।
मंत्री श्री कुशवाह ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए खुले आसमान में रंग बिरंगे गुब्बारे छोड़े। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं लोकतंत्र सेनानियों को शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा मनोहारी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। “हर घर तिरंगा” अभियान की वजह से स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर इस बार अलग ही छटा बिखरी। मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह में बहुत बड़ी संख्या में शहरवासी स्वतंत्रता का उत्सव मनाने पहुँचे।
परेड़ एवं बैण्ड़ की हुई आकर्षक प्रस्तुति
मुख्य कार्यक्रम के दौरान बैण्ड़ के साथ हुए बैण्ड के साथ हुआ आकर्षक मार्च पास्ट स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान हर्ष फायर के साथ पुलिस बैण्ड द्वारा राष्ट्रीय गान की धुन का आयोजन हुआ। इसके पश्चात् परेड कमाण्डर रक्षित निरीक्षक श्रीमती रूमा नाज एवं टूआईसी सूबेदार श्री होतम सिंह के नेतृत्व में परेड का आयोजन हुआ। जिसमें 29वीं वटालियन दतिया प्लाटून कमाण्डर श्री अजय राय, जिला पुलिस बल क्रमांक एक प्लाटून कमाण्डर श्री अनफासुल हसन, जिला पुलिस बल क्रमांक 2 महिला प्लाटून कमाण्डर श्रीमती श्वेता सिकरवार, जिला होमगार्ड प्लाटून कमाण्डर श्री शिवराज सिंह बघेल, एनसीसी सीनियर प्लाटून कमाण्डर भावना कुशवाहा, एनसीसी जूनियर 1 प्लाटून कमाण्डर श्री आदित्य जौहरिया, एनसीसी जूनियर 2 प्लाटून कमाण्डर श्री अदनान खांन, जिला स्काउड दल प्लाटून कमाण्डर श्री विकास अहिरवार, जिला गाईड दल प्लाटून कमाण्डर कुमारी प्रतिज्ञा अहिरवार, एमएलबी स्कूल प्लाटून कमाण्डर कुमारी आयुशी रजक, शौर्या दल प्लाटून कमाण्डर कु. दीप्ती रायकवार एवं उनके दलों द्वारा माार्च पास्ट कर क्रम अनुसार मुख्य अतिथि को परेड की सलामी दी गई।
बैण्ड़ दल में 29वीं वटालियन दतिया सहायक उप निरीक्षक श्री पन्नालाल दौहरे, प्रधान आरक्षक श्री लखन लाल एवं 35वीं वटालियन मंडला प्रधान आरक्षक श्री रिंकू राजौरिया, आरक्षक श्री अजय, श्री मंगल सिंह द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी।
मुख्य अतिथि मंत्री श्री कुशवाह ने सभी टुकड़ियों के परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया और कुशल नेतृत्व के लिए बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि मंत्री श्री कुशवाहा द्वारा मीसाबंदियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके आश्रितों का फूल माला, शॉल, श्रीफल से सम्मान किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जगाया देशभक्ति का जज्बा, लोकधारा भी बही
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा चुनी हुई शिक्षण संस्थाओं के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक व मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। बड़ी संख्या में मौजूद जिले के नागरिकों ने करतल ध्वनि के साथ स्कूली बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।
परेड़ एवं सांस्कृतित कार्यक्रम में यह रहे विजेता
निर्णायक दल द्वारा परेड़ के शस्त्रधारी दल में एसएएफ बटालियन को प्रथम, जिला पुलिस बल महिला को द्धितीय एवं जिला पुलिस बल पुरूष को तृतीय स्थान घोेषित किया। इसी प्रकार निःशस्त्र दल में एनसीसी सीनियर विंग पीजी कॉलेज प्रथम, एनसीसी जूनियर विंग उ.मा.वि.क्रमांक 2 द्धितीय और शौर्य दल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृखंला में महामाया पब्लिक स्कूल ने प्रथम, केन्द्रीय विधालय ने द्धितीय और एमएलबी कन्या उच्चतर माध्यमिक विधालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
समारोह के मुख्य अतिथि मंत्री श्री कुशवाह ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाली विभूतियों एवं ग्राम पंचायतों को जिला प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उत्कृष्ट ढंग से अपने कार्य को अंजाम देने वाले विभिन्न विभागों के शासकीय सेवकों को मंत्री द्वारा इस अवसर पर प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद श्रीमती संध्या राय, कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े, पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षय कुमार तेम्रवाल, जनप्रतिनिधि, सहित समस्त अधिकारी, कर्मचारी, गणमान्यजन, पत्रकारबंधु, स्कूली छात्र-छात्रायें आदि उपस्थित रहे।
स्कूली बच्चों के साथ मंत्री श्री कुशवाह ने लिया सुरूचिपूर्ण भोज का आनंद
स्वतंत्रता दिवस समारोह के मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत आयोजित हुए विशेष भोज में मंत्री श्री कुशवाह शामिल हुए। उन्होंने शासकीय मीडिल स्कूल हाथीखाना वार्ड नम्बर 13 में स्कूल के बच्चों के साथ बैठकर सुरूचिपूर्ण भोज का आनंद लिया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी तथा छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।



Comments
Post a Comment