पशुपालन एवं डेयरी विभाग दतिया द्वारा मुख्य मंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजनांतर्गत करन सागर दतिया पर सहारिया आदिवासी परिवारों को दुधारू पशु भैंस वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी पशुपालन एवं डेयरी विभाग दतिया द्वारा मुख्य मंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजनांतर्गत करन सागर दतिया पर सहारिया आदिवासी परिवारों को दुधारू पशु भैंस वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सेंवढा विधायक प्रदीप अग्रवाल ने 18 हितग्राहियों का माल्यार्पण कर उन्हें दुधारू पशु भैंसें वितरित की । डॉक्टर ‌आर एन एस तोमर ,‌ डॉ गोवर्धन दास, एवं रमाकांत गुबरेले द्वारा विधायक श्री अग्रवाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया । इस अवसर पर पशुपालन एवं डेयरी विभाग दतिया के अधिकारी कर्मचारी, के अलावा हितग्राही एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे ।

Comments