दतिया स्वाधीनता संग्राम में वीरांगना अवंती बाई लोधी का योगदान अविस्मरणीय- घनश्याम सिंह, विधायक

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया। देश की आजादी के लिए 1857 में हुए प्रथम स्वाधीनता संग्राम में वीरांगना अवंती बाई लोधी का विशिष्ट योगदान है। ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ उन्होंने अदम्य साहस शौर्य और पराक्रम का परिचय दिया। 
यह विचार दतिया विधायक घनश्याम सिंह ने रविवार को वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती पर सिविल लाइन स्थित वीरांगना अवंती बाई की प्रतिमा स्थल पर लोधी राजपूत महासभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर दतिया विधायक घनश्याम सिंह ने व्यक्त किए। 
कार्यक्रम के आरंभ में 
उन्होंने वीरांगना अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वंतत्रता संग्राम में उनके योगदान को याद किया। 
कार्यक्रम में मप्र कांग्रेस महासचिव अवधेश नायक विशेष रूप से शामिल हुए। 
इस अवसर पर अतिथियों ने लोधी राजपूत महासभा के जिला अध्यक्ष डॉ सरनाम सिंह राजपूत के साथ केक काटकर वीरांगना अवंती बाई लोधी का जन्मदिन मनाया।

Comments