इंदरगढ़ इलाज के महिला की मौत, मामले को दबाने के आरोप*

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

*इंदरगढ़ में संदिग्ध इलाज के बाद महिला की मौत, मामले को दबाने के आरोप*

दतिया सूत्रों के हाबाले से इंदरगढ़ नगर में झोलाछाप डॉक्टर के यहां इलाज के दौरान एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मृतक महिला ग्राम पचोखरा की रहने वाली थी और उसका इलाज ग्वालियर रोड स्थित चौरसिया क्लिनिक में चल रहा था।

*सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इलाज के दौरान महिला की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन कथित तौर पर महिला को आनन-फानन में डबरा ले गए। सूत्रों का दावा है कि पूरे मामले को लेन-देन के जरिए दबाने का प्रयास किया गया।*

हालांकि, महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इलाज के दौरान किस प्रकार की लापरवाही हुई, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले की निष्पक्ष जांच होने पर ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन से मांग की है कि नगर में बिना उचित योग्यता एवं अनुमति के इलाज करने वाले लोगों की जांच कराई जाए तथा यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

*नोट: खबर में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र एवं आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।*

Comments