KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया सेवढ़ा। सिंध नदी के नवीन पुल पर मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में करीब 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सेवढ़ा से ग्वालियर की ओर जा रही डीसीएम ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सेवढ़ा के वार्ड क्रमांक 15 निवासी रिंकू उर्फ बौरे पिता पुत्ती बालमीक के रूप में हुई है। बताया गया है कि युवक सिंध नदी के नवीन पुल पर मौजूद था, तभी तेज रफ्तार डीसीएम ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की तथा पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की।
हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, फिलहाल इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस डीसीएम वाहन और चालक से संबंधित जानकारी जुटाने के साथ दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
इधर, रिंकू की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से वार्ड क्रमांक 15 सहित आसपास के क्षेत्र में भी शोक का माहौल है। पुलिस मामले में वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
Comments
Post a Comment