आगेबढ़ने के लिए खेल जरूरी अपने लक्ष्य पर ध्यान दें खिलाड़ी।माधवेन्द्र सिंह

आगेबढ़ने के लिए खेल जरूरी अपने लक्ष्य पर ध्यान दें खिलाड़ी।माधवेन्द्र सिंह संभाग स्तरीय मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में दतिया के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण सहित पांच पदक जीते
दतिया विगत दिवस बजरंग मार्शल आर्ट अकादमी दतिया द्वारा संभाग स्तर पर मार्शल आर्ट चैम्पियनशिप ग्वालियर में आयोजित की गई इस मैं।बजरंग मार्शल आर्ट अकादमी के बच्चों ने अपना दम खम दिखाते हुए दो स्वर्ण सहित 5 मेडल जीते। उनके सम्मान समारोह में आयोजित कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला महा मंत्री भाजपा माधवेन्द्र सिंह मुख्य रूप में उपस्थित रहे उन्होंने इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर दिशा तय करें। हम जैसा सोचेंगे बैसे ही बनेंगे। अतः जो बनना है वही सोचे। जीवन में आगे बढ़ने के लिए खेल अत्यंत आवश्यक है स्वस्थ मस्तिष्क ही आपको आगे बढ़ने में मददगार हो सकता है। उन्होंने बच्चों से कहा कि मोबाइल का उपयोग कम से कम करें। अपने गुरुजनों एवं माता-पिता बडों की आज्ञा का पालन करते हुए अपने जीवन की दिशा तय करें तभी हम सफल हो सकते है विशिष्ट अतिथि के रूप में क्रीड़ा भारती मध्य भारत प्रांत जिला दतिया के योग प्रमुख अभिषेक राजपूत टाईगर उपस्थित रहे। उन्होंने भी बच्चों को सम्बोधित करते हुए अपनी दिनचर्या नियमित बनाने पर जोर दिया। विशेष अतिथि के रूप में हरिशंकर साहू संजू सोनी शिवम राजपूत मंचा सीन रहे। बजरंग मार्शल आर्ट अकादमी दतिया के कोच अविनास राजपूत ने बताया कि नोबल माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल ग्वालियर में संभाग स्तरीय स्क्वे। मार्शल आर्ट चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया। यह आयोजन वीर दुर्गादास जी की 388वीं जयंती पर आयोजित किया गया। जिसमें दतिया के यक्ष सोनी ने स्वर्ण पदक कुणाल शंकर मोदी ने स्वर्ण पदक हर्ष। शंकर मोदी ने रजत पदक नैतिक सोनी ने कांस्य पदक मधुर राजपूत ने कांस्य पदक जीतकर अपने जिले का नाम रोशन किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए मुख्य अतिथि माधवेंद्र सिंह ने सभी खिलाड़ियों को फूल माला पहनाकर कर एवं मेंडिल तथा प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका सम्मान किया। आयोजन में पदक प्राप्त खिलाड़ियों के परिवार जन एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Comments