अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया लाला के तालाब पर नहीं किया जायेगा गणेश जी की प्रतिमाओं का विजर्सन 

दतिया 21 अगस्त 2026 / आगामी 26 अगस्त को मिलाद-उन-नबी त्यौहार, 4 सितम्बर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी और 14 सितम्बर से 22 सितम्बर 2026 तक गणपति महोत्सव मनाया जायेगा उक्त त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए अपर कलेक्टर श्री भूपेन्द्र सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में आज गुरूवार को शांति समिति की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य त्योहारी माहौल में सामाजिक सौहार्द बनाए रखना, सतर्कता बढ़ाना तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तैयारियाँ करना रहा। बैठक के दौरान जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, शांति समिति के पदाधिकारी, नगरपालिका प्रतिनिधि, विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि, धर्मगुरु, जनप्रतिनिधि तथा संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
     अपर कलेक्टर श्री भूपेन्द्र सिंह कुशवाह ने सभी समुदाय के प्रतिनिधियों से भाईचारे और सौहार्दपूर्वक सभी त्यौहार मनाने की बात कही। उन्होंने कहा गणपति का विसर्जन निर्धारित स्थल कटोरा तालाब, असनई तालाब और करन सागर तालाब में ही किया जायेगा। इस हेतु नगर पालिका दतिया को आवश्यक बरेकेटिंग, पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था तथा गोताखोर की टीम तालाब पर लगाने को कहा गया। बैठक में बताया गया कि लाला के तालाब गणेश जी प्रतिमाओं का विसर्जन नहीं किया जायेगा। उन्होंने प्रमुख स्थल, बाजारों में त्योहार से पहले अभियान चला कर साफ सफाई एवं त्यौहार के समय पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश राजस्व निरीक्षक नगरपालिका को दिये। उन्होंने एई एमपीईबी को निरंतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 
अपर कलेक्टर श्री कुशवाह ने कहा प्रशासन का दायित्व है कि हर नागरिक सुरक्षित और गरिमापूर्ण ढंग से यह पर्व मना सके। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे दो दिन पहले से ही अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दें और किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करें।
शांति समिति ने स्थानीय धार्मिक नेताओं और समाजिक प्रतिनिधियों से अपील की कि वे समुदायों को शांति बनाए रखने का संदेश दें और किसी भी विवाद की स्थिति में प्रशासन से तुरंत संपर्क करें।

Comments