KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया मधुकर समारोह-सजेगी साहित्य की महफिल
मधुकर अलंकरण से कई दिग्गजों का होगा सम्मान
दतिया आज 23 अगस्त को दतिया के प्रख्यात साहित्यकार पंडित महेश मिश्र मधुकर जी की 16 वी पुण्य स्मृति में सैकड़ों साहित्य विद्वानों का आगमन हो रहा हैं जिसमें उनको समानित किया जाएगा। वही लगभग दस पुस्तकों का विमोचन होगा। चार सत्रों में यह भव्य आयोजन वृंदावन धाम सभागार सीतासागर पर होगा। उक्त जानकारी कार्यक्रम के प्रमुख संयोजक विनोद मिश्र सुरमणि ने दी। जानकारी के अनुसार इंटेक के राष्ट्रीय अध्यक्ष चेयरमैन श्री अशोक सिंह ठाकुर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होगे। यह आयोजन मधुकर शोध संस्थान तथा भारतीय सांस्कृतिक निधि इंटेक दतिया के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न होने जा रहा हैं।
प्रथम सत्र में मधुकर वाणी सत्य शिवम सुंदरम पुस्तक का विमोचन तथा मधुकर अलंकरण होगा। इस वर्ष का राष्ट्रीय मधुकर सम्मन डॉ राजेश श्रीवास्तव को, दतिया रत्न नमः शिवाय अरजरिया को प्रदान किया जायेगा साथ ही अन्य सम्मान प्रदान किए जायेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती रामलली शर्मा करेगी। मधुकर समाराेह का द्वतीय सत्र लोक साहित्य में श्रीन विषयक होगा जिसमें डॉ आर पी गुप्त अध्यक्ष होगे। तृतीय सत्र संगीत को समर्पित होगा जिसमें लगभग 20 साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा तथा लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां होगी। चतुर्थ सत्र काव्यांजलि के रूप में सम्पन्न होगा साहित्यकारों का सम्मान तथा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा। मुख्य रूप से परिणीता राजे उपस्थित रहेगी। इस वर्ष दतिया के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत युवा प्रतिभाओं को मधुकर पदक प्रदान किए जायेंगे। दतिया में साहित्यकार एवं पुरातत्व विद पंडित महेश कुमार मिश्र मधुकर की स्मृति में आयोजित राष्ट्रीय मधुकर अलंकरण समारोह विजय 15 वर्षों से होता आ रहा हैं ।
उद्घाटन मुख्यअतिथि के रूप में करेंगे। मधुकर शोध संस्थान इंटेक दतिया अध्याय द्वारा मधुकर समारोह का आयोजन श्रीवृंदावन धाम धर्मशाला के सभागार में किया जा रहा हैं। मधुकर समारोह के संयोजक विनोद मिश्र ने बताया की 16 बॉ मधुकर समारोह में 9 मधुकर अलंकरण 9 नामित सम्मान, मधुकर पदक तथा सत्यं शिवम् सुंदरम के 40 लेखकों लेखिकाओं को शिव सारस्वत सम्मान से अलंकृत किया जाएगा।
Comments
Post a Comment