*दतिया में ई-विवेचना को गति देने पुलिस अधिकारियों को दिया टैबलेट प्रशिक्षण*

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया। पुलिस विभाग में ई-विवेचना व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस कंट्रोल रूम दतिया में अधिकारियों एवं विवेचकों को टैबलेट के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का आयोजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन में किया गया। प्रशिक्षण में एसडीओपी, समस्त थाना प्रभारी एवं विवेचक शामिल हुए। अधिकारियों को ई-विवेचना प्रणाली के माध्यम से विवेचना संबंधी कार्यों को डिजिटल तरीके से संचालित करने की प्रक्रिया समझाई गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ई-विवेचना व्यवस्था से विवेचना कार्य में पारदर्शिता, गति और गुणवत्ता बढ़ाने में मदद मिलेगी। साथ ही विवेचना से संबंधित जानकारी को व्यवस्थित एवं सुरक्षित तरीके से दर्ज और मॉनिटर किया जा सकेगा। इस दौरान अधिकारियों ने टैबलेट के माध्यम से ई-विवेचना से जुड़े विभिन्न तकनीकी पहलुओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

Comments