*त्योहारों से ठीक पहले शक्कर के दामों में हुई बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर महंगाई पर नियंत्रण नहीं कर पाने का आरोप लगाया*

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया शक्कर,पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों के विरोध में गुरुवार को दतिया ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजय शुक्ला एवं ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिशुपाल सिंह यादव के नेतृत्व में महंगाई के खिलाफ दिनारा रोड रेलवे ब्रिज से होमगार्ड कार्यालय तक पैदल मार्च निकालकर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर बढ़ती महंगाई के खिलाफ केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की इस अवसर पर कार्यकम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा एवं जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर उपस्थित रहे बही कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण को मंजूरी दिए जाने के बावजूद पेट्रोल के दाम कम होने के बजाय बढ़ते जा रहे हैं वहीं शक्कर के दामों में भी लगातार वृद्धि से आमजन परेशान है त्योहारों से ठीक पहले शक्कर के दामों में हुई बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर महंगाई पर नियंत्रण नहीं कर पाने का आरोप लगाया कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आज आम आदमी को चाय पीना भी महंगा पड़ रहा है कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया गया तो कांग्रेस सड़क पर उतर कर आंदोलन करेगी प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष अशोक दांगी बगदा, जिला,कांग्रेस संगठन महासचिव नरेंद्र गुर्जर,शहर अध्यक्ष अजय शुक्ला,दतिया ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष शिशुपाल सिंह यादब ,सुरेश झा,अब्बास सरपंच सलीम कामरेट,अनिल श्रीवास्तव मोहन कुशवाहा, रामकुमार मोंगिया,अमन सिंह ठाकुर,पार्षद जीतू प्रजापति,आशीष तिवारी,जाकिर मंसूरी,पवन अहिरवार,रिंकू यादव,शिवम यादव,इस्तियार खान,अमरीश बाल्मीकि,राजेश यादव,फारूक खान आफताब खान,विवेक रायकबार मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव,रोहित यादव बेकून्ट शर्मा मोनू यादव बंटी यादव सारुख कौशल शर्मा आदि उपस्थित रह!

Comments