KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
शिवपुरी ब्यूरो महेंद्र खटीक
*पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा थाना कोलारस पहुंचकर थाने का निरीक्षण किया थाने मे संधारित रिकॉर्ड, महत्वपूर्ण रजिस्टरों, माल खाना, हावालात चैक किया एवं थाना परिसर मे साफ सफाई का जायजा लेते हुये थाने पर की जाने वाली कार्यवाहियों के संबंध मे आवश्यक निर्देश दिये।*
आज दिनांक 13.08.2026 को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा थाना कोलारस पहुंचकर थाने का निरीक्षण किया है। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये हैं।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा थाना कोलारस पहुंचकर थाने के रिकॉर्ड, महत्वपूर्ण रजिस्टरों, माल खाना, हावालात का निरीक्षण किया गया है इसी के साथ थाना परिसर की साफ सफाई को देखा गया व थाने पर की जाने वाली कार्यवाहियों के संबंध में विस्तृत जानकारी लेते हुये चर्चा कर दिशा निर्देश दिये।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा थाना कोलारस का निरीक्षण करते हुये निम्न बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिये गये।
1. थाने पर सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखें एवं सीसीटीव्ही कैमरों को चालू रखें।
2. रात्रि गश्त में थाने का अधिक से अधिक बल लगायें एवं सतर्कता से गश्त करने के निर्देश दिए गए।
3. थाने पर लंबित वारंट तामीली के लिये निर्देशित किया।
4. अवैध गतिविधियों मे संलिप्त लोगों पर कार्यवाही के लिये बताया।
5. थाने पर लम्बित अपराधों में आरोपियों की गिरफ्तारी कर अपराधों का निकल करने के लिये बताया।
6. थाने की पेंडिंग सीएम हेल्पलाइनों एवं शिकायतों में कार्यवाही कर निराकरण करेंगे।
7. फरियादी की रिपोर्ट पर से वैधानिक कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे।
8. महिला संबंधी अपराधों मे सूचना से वरिष्ठ कार्यालय को सूचित कर पीडिता को पुलिस सहायता प्रदान करेंगे।
9. संपत्ती संबंधी अपराधों मे कार्यवाही करते हुये आरोपियों की गिरफ्तारी कर माल बरामद करेंगे।
10. थाना क्षेत्र मे शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिये लगातार प्रयास करेंगे।

Comments
Post a Comment