दबोह वितरण केंद्र के कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस पर मिला राज्य स्तरीय सम्मान।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दबोह:-स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, भोपाल द्वारा दबोह वितरण केंद्र (संचालन एवं संधारण संभाग लहार, वृत्त भिंड) के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। भोपाल क्षेत्र और ग्वालियर के ग्रामीण वितरण केंद्रों में तकनीकी एवं वाणिज्यिक हानियों (ए.टी. एण्ड सी.) में रिकॉर्ड स्तर की कमी लाने पर दबोह केंद्र को यह विशेष पहचान मिली है। गत वर्ष की तुलना में ए.टी. एंड सी. हानियों में 27.85 प्रतिशत की उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई, जो संपूर्ण भोपाल क्षेत्र में सर्वाधिक है।

*उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार*
इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में कंपनी द्वारा दबोह वितरण केंद्र को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही, केंद्र के सभी कार्मिकों को व्यक्तिगत पुरस्कार के रूप में ₹1000-₹1000 की प्रोत्साहन राशि दी गई। विशेष रूप से, लहार संभाग के दबोह केंद्र में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता सुनील त्रिपाठी तथा बाह्यस्रोत (आउटसोर्स) कर्मचारी लाइनमैन भूपेंद्र सिंह,लाइन अटेंडेंट रामवीर सिंह,बीरेंद्र शर्मा,ज्ञानसिंह,सोनू,लखन कुशबाह, हसीन खा, बासुदेव कोठरी, राघवेंद्र, शरद लहारिया, अभिषेक, सनी राजावत,अवधेश गौर, अंशुल सोनी,कोमल राठौर, रविशंकर,सुंदर कुशबाह, सुरेश सिकरवार, उमेश माहौर,मनिंद्र कुशबाह, शंभु दयाल पाल,श्याम कनेरिया,सुशील को ए.टी. एंड सी. हानियां घटाने में दिए गए विशेष योगदान के लिए कंपनी के प्रबंध संचालक ऋषि गर्ग द्वारा हस्ताक्षरित प्रशस्ति पत्र सौंपकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Comments