दतिया रामेश्वर धाम के पीठाधीश्वर कैसे जान जाते हैं लोगों के मन की बात,निशुल्क पर्चा दरबार,मिडिया ने धाम पहुंचकर जानी जमीनी हकीकत,।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया रामेश्वर धाम के पीठाधीश्वर कैसे जान जाते हैं लोगों के मन की बात,निशुल्क पर्चा दरबार,मिडिया ने धाम पहुंचकर जानी जमीनी हकीकत,

दतिया। रामेश्वर धाम के नाम से प्रसिद्धि पा चुके शिवम् महाराज लोगों के मन की बात पढ़ने का दावा करते हैं। लोगों का विश्वास है कि अगर रामेश्वर धाम के दिव्य दरबार में एक बार अर्जी लग जाए तो किस्मत बदल जाती है। महाराज लोगों की समस्या बिना बताए ही पढ़ लेते हैं और फिर उनके मन की बात को बताते हुए कागज पर समस्या का समाधान बताते हुए लिखते हैं कि जल्दी ही आपकी समस्या हल हो जाएंगी। बता दें कि मध्य प्रदेश के दतिया से करीब 8 किलोमीटर दूर ग्राम भिटोरा स्थित प्रसिद्ध रामेश्वर धाम में शनिवार को निशुल्क पर्चा दरबार आयोजित किया गया। दरबार में ग्वालियर, भिंड, मुरैना सहित देश और विदेश के कौन-कौन से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु पहुंचे। जहां रामेश्वर धाम मौजूद महिलाओं एवं अन्य श्रद्धालुओं से मीडिया से बातचीत कर पर्चा दरबार को लेकर उनके अनुभव जानने का प्रयास किया। मिडिया ने श्रद्धालुओं से सीधे सवाल किए कि आखिर रामेश्वर धाम में बनने वाले पर्चा में लिखी जाने वाली बातें कितनी वास्तविक हैं और उनके व्यक्तिगत अनुभव क्या रहे हैं।
इस दौरान कई महिलाओं ने कैमरे के सामने अपने अनुभव साझा किए।अर्जी लगाने आई महिलाओं का कहना था कि उन्होंने अपनी व्यक्तिगत एवं पारिवारिक समस्याओं के संबंध में पहले से किसी को कोई जानकारी नहीं दी थी, लेकिन पर्चा में उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें लिखी होने से वे आश्चर्यचकित रह गईं।
श्रद्धालुओं के अनुसार रामेश्वर धाम के पीठाधीश्वर शिवम महाराज द्वारा निशुल्क पर्चा बनाया जाता है। वहां पहुंचे लोगों का दावा है कि बिना अपनी समस्या बताए पर्चा पर उनके जीवन एवं परिस्थितियों से संबंधित बातें लिखी जाती हैं। देश के कौन-कौन से आएं श्रृद्धालुओं ने बताया कि वे अपनी विभिन्न परेशानियों को लेकर रामेश्वर धाम आए हैं।श्रद्धालुओं का कहना है कि उन्हें यहां पीठाधीश्वर शिवम महाराज से मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
शनिवार को आयोजित निशुल्क पर्चा दरबार में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी जहां श्रृद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। कई श्रद्धालु अपने अनुभवों को लेकर उत्साहित दिखाई दिए।रामेश्वर धाम का निशुल्क पर्चा दरबार इन दिनों श्रद्धालुओं के बीच चर्चा और आस्था का केंद्र बना हुआ है।इस दौरान बड़ी संख्या में देश के कौन-कौन से आएं श्रृद्धालुओं ने अपनी अर्जी लगाई।

Comments