*दतिया में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत*

 KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया। बसई थाना क्षेत्र के वरधुआँ रोड पर सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार आयशर ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार चंद्रभान पाल उर्फ गोलू पाल की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक सतलोन पंचायत, बसई क्षेत्र के बजरंगगढ़ मोहल्ला निवासी बताया जा रहा है। हादसे के बाद आयशर ट्रक चालक वाहन लेकर उत्तर प्रदेश की ओर फरार हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments