*स्वतंत्रता दिवस पर अमित अग्रवाल द्वारा सामाजिक समरसता की अनूठी पहल, सफाई कर्मचारियों ने किया ध्वजारोहण*

*स्वतंत्रता दिवस पर अमित अग्रवाल द्वारा सामाजिक समरसता की अनूठी पहल, सफाई कर्मचारियों ने किया ध्वजारोहण*
दतिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर *श्री रतन ऑटो फिलिंग स्टेशन*, दतिया पर सामाजिक समरसता और श्रम के सम्मान का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया गया। यहां पेट्रोल पंप पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों से ध्वजारोहण करवाकर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई तथा उपस्थित कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस अवसर पर सफाई कर्मचारियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया और समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। पेट्रोल पंप संचालक *अमित अग्रवाल* ने कहा कि “तिरंगा प्रत्येक भारतीय के गौरव और समान अधिकार का प्रतीक है। स्वच्छता और सेवा में लगे हमारे साथी समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्हें सम्मान देना ही सामाजिक समरसता की वास्तविक भावना है।” उन्होंने कहा कि समाज में किसी भी व्यक्ति की पहचान उसके कार्य के आधार पर छोटी या बड़ी नहीं होनी चाहिए। हर श्रम सम्माननीय है और राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति का योगदान महत्वपूर्ण है। स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित इस पहल के माध्यम से “समानता, सम्मान और सामाजिक समरसता” का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में पेट्रोल पंप के समस्त स्टाफ ने सहभागिता करते हुए देश की एकता, अखंडता और स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। “जिन हाथों में स्वच्छता की जिम्मेदारी, उन्हीं हाथों से फहराया तिरंगा”

Comments