*दिल्ली में छात्रों द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन के खिलाफ ऐसी बर्बरता कोई कानूनी कार्यवाही नहीं,गंभीर अपराध ---अशोक दांगी*

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया में आज जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में शुक्रवार को झांसी चुंगी पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी कर प्रदर्शन किया और छात्रों का एवं राहुल गांधी के धरने का समर्थन किया बही कांग्रेस नेताओं ने कहा आज दिल्ली जंतर मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा पैलेट गन से हमला किए जाने के कारण श्री साहिल लोचब गंभीर रूप से घायल हुए,जिससे उनकी एक आंख की रोशनी जाने का खतरा है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने कहा शांतिपूर्ण प्रदर्शन के खिलाफ ऐसी बर्बरता कोई कानूनी कार्यवाही नहीं,गंभीर अपराध है।इस कृत्य के लिए शासन-प्रशासन स्तर पर किसी के द्वारा भी किसी तरह की न तो माफी मांगी गई न ही खेद जताया गया।अब जब साहिल न्याय के लिए न्याय के लिए FIR दर्ज कराना चाहता है तो हमारे जन नेता आदरणीय श्री राहुल गांधी श्री साहिल लोचब के साथ संसद मार्ग के डी.सी.पी.कार्यालय पहुंचे,जहां शिकायत दर्ज नहीं की जा रही।उन्होंने कहा यह संविधान और संवैधानिक अधिकारों की हत्या है,दमन की नीति है,जिसके विरुद्ध हमारे नेता माननीय श्री राहुल गांधी थाने में धरने पर बैठे हैं।छात्रों को न्याय दिलाने की इस संवैधानिक लड़ाई में हमारे नेता के साथ पूरी ताकत से खड़े होना हम सभी का दायित्व है। प्रदर्शन के दौरान इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा,जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेंद्र गुर्जर,शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय शुक्ला,रचना शेर सिंह,बी के जाटव,जामित्री दादौरिया, जसवंत बघेल,रामदास उत्साही,पुष्पराज राजपूत,डॉ राकेश खरे,रामकुमार मोंगिया, विक्रम दांगी दतिया,स्वदेश अहिरवार,संजू दांगी सिधवारी,आशीष तिवारी, कमल,देव गौतम,सूर्य बहादुर अहिरवार,संतोष गौतम विजय गौतम,अनिल भागोरिया जिला मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव सहित आदि उपस्थित रहे!

Comments