KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया आप सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओं एवं मीडिया साथियों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद, जिन्होंने शिवलिंग आयोजन हेतु आयोजित प्रैस वार्ता को अपना महत्वपूर्ण समय देकर कवर किया तथा पार्थिव शिवलिंग निर्माण जैसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक विषय को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण चौथा स्तंभ है। समाज में होने वाले धार्मिक, सामाजिक एवं जनहित से जुड़े कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। पत्रकार साथियों ने हमारी प्रेस वार्ता एवं पार्थिव शिवलिंग निर्माण से जुड़ी खबर को प्रमुखता से स्थान देकर न केवल हमारा उत्साह बढ़ाया, बल्कि इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्य की जानकारी जन जन तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य भी किया है।
रामेश्वर धाम पर पार्थिव शिवलिंग निर्माण हमारे लिए केवल एक धार्मिक कार्य नहीं, बल्कि आस्था, सनातन संस्कृति और भगवान शिव के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है। इस महत्वपूर्ण कार्य को समाचार के माध्यम से समाज तक पहुंचाने वाले सभी पत्रकार साथियों के प्रति हम विशेष रूप से कृतज्ञ हैं।
आप सभी पत्रकार बंधुओं का सहयोग, निष्पक्षता, मेहनत और सकारात्मक दृष्टिकोण हमारे लिए सदैव सम्मान का विषय रहेगा। आशा है कि भविष्य में भी सामाजिक, धार्मिक एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों में आपका इसी प्रकार स्नेह और सहयोग मिलता रहेगा।
आप सभी पत्रकार बंधुओं को रामेश्वर धाम की समस्त टीम की ओर से हृदय की गहराइयों से धन्यवाद एवं कोटि-कोटि आभार।
Comments
Post a Comment