KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया चुनाव जीतने में कार्यकर्ता की अहम भूमिका- घनश्याम सिंह, विधायक
बड़ौनी नगर में मतदाताओं का आभार व्यक्त करने पहुंचे दतिया विधायक
दतिया। दतिया से उप चुनाव जिताने में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है। कार्यकर्ता ही हैं जो घर- घर जाकर मतदाताओं को कांग्रेस पार्टी और प्रत्याशी की बात पहुंचाते हैं। इसलिए सोशल मीडिया के युग में भी जमीनी कार्यकर्ताओं के महत्वपूर्ण योगदान को कभी भूलाया नहीं जा सकता।
यह बात दतिया से नव निर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह ने बड़ौनी नगर में शनिवार को आयोजित आभार सभा में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि वतर्मान समय में चुनाव लड़ने के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यमों से राजनीतिक दल अपनी बात मतदाताओं तक पहुचाते हैं और आरोप प्रत्यारोप भी लगाते हैं, पर असली संघर्ष जमीन पर कार्यकर्ता ही करता हैं। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करता हूँ कि उनके हर संघर्ष में मैं मजबूती से उनके साथ खड़ा रहूंगा।
कार्यक्रम के आरंभ में विधायक श्री सिंह का बड़ौनी नगर में जगह जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं ग्राम वासियों ने ढोल नगाड़ों के साथ, आतिशबाजी, कर उत्साहपूर्वक फूल मालाएँ पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर, साफा पहनाकर एवं श्रीफल भेंट कर स्वागत सम्मान,अभिनंदन किया।
*मुस्लिम समुदाय ने सौंपा ज्ञापन*-
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विधायक श्री सिंह से मुलाकात कर बड़ौनी में कब्रिस्तान की भूमि पर अतिक्रमण के संबंध में विधायक श्री सिंह को एक ज्ञापन सौंपा।
*कुशवाहा समाज ने की सीसी रोड की मांग-*
बड़ौनी नगर के वार्ड क्रमांक 1 कुशवाहा मोहल्ला में स्थानीय लोगों ने नव निर्वाचित विधायक श्री सिंह का आत्मीय स्वागत किया और वार्ड नं 1 में सीसी रोड कराने की मांग की।
इस अवसर पर विधायक घनश्याम सिंह का विजय जुलूस बडोनी किले से प्रारम्भ हुआ जुलूस बस स्टैंड से मेन बाजार पहुंचा यहां व्यापारियों ने जगह जगह शॉल श्री फल से विधायक श्री सिंह का स्वागत किया और गाँधी चौक पर रवि यादव के द्वारा स्वागत किया गया।
इसके बाद आभार सभा बस स्टैंड पर हुई यहां मंच संचालन् गोलू कुशवाहा द्वारा किया गया। स्वागत भाषण गगन गुप्ता ने दिया। इस अवसर पर नीतू राजा, प्रहलाद यादव, संतोष अहिरवार, डॉ खरे, अनिल श्रीवास्तव, दीपेन्द्र पुरोहित अजय शुक्ला, रामकुमार मोगिया, नरेंद्र गुर्जर ने विचार व्यक्त किए। आभार पुष्पेंद्र राजा ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से
रवि यादव, रामकिशुन झा, जीतू राजा, अनुज यादव संदीप यादव नरेंद्र राजपूत, रामकिशन लोधी, कल्लन यादव, पवन गुप्ता आदि शामिल हैं।
Comments
Post a Comment