कैलारस शक्कर कारखाना बचाने के लिए मैं अपनी पूरी ताकत से आपकी आवाज को उठाऊंगा- घनश्याम सिंह, विधायक

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
सम्पादक साहिल खान
 
मुरैना के कैलारस शक्कर कारखाना को बचाने के लिए चल रहे आंदोलन में शामिल हुए दतिया विधायक दतिया। दतिया उप चुनाव में मेरी जीत में मुरैना के लोगों का बहुत योगदान है, यहां से कई लोगों ने दतिया में रहकर चुनाव जीतने के लिए रणनीति बनाई और जमीनी काम किया। मैं दतिया विधायक निर्वाचित होने से मिली ताकत को कैलारस शक्कर कारखाना बचाने के लिए जोरा विधायक पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में चल रहे आमरण अनशन में आपकी आवाज के साथ अपनी आवाज पूरी ताकत से उठाऊंगा। यह बात दतिया विधायक घनश्याम सिंह ने कैलारस में चल रहे आमरण अनशन एवं धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में संख्या बल का महत्व होता है, जब जनता साथ देती है तब शासन प्रशासन को झुकना पड़ता है। शुगर फैक्ट्री बंद करने के सरकार के निर्णय से मुरैना क्षेत्र के हजारों लोग प्रभावित हो रहे हैं मैं उन सभी प्रभावित लोगों के पक्ष में इस आंदोलन का पुरजोर समर्थन करता हूं एवं इस लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर आपके साथ खड़ा रहूंगा। उन्होंने दतिया चुनाव में मिली जीत में मुरैना के लोगों के लिए योगदान के लिए हृदय से आभार जताया।

Comments