*दतिया बहनों ने कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े को बांधा रक्षा सूत्र, कलेक्टर ने दिया सुरक्षा एवं सम्मान का भरोसा*

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया कलेक्टर निवास पर बहनों ने उत्साह और आत्मीयता से मनाया रक्षाबंधन का पर्व।

बहनों ने कलेक्टर  स्वप्निल वानखड़े को बांधा रक्षा सूत्र, कलेक्टर ने दिया सुरक्षा एवं सम्मान का भरोसा

दतिया  रक्षाबंधन के पावन अवसर पर कलेक्टर  स्वप्निल वानखड़े के निवास पर बहनों ने उत्साह और आत्मीयता के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस अवसर पर बहनों ने कलेक्टर  वानखड़े को रक्षा सूत्र बांधकर भाई-बहन के स्नेह एवं विश्वास के पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।
कलेक्टर  स्वप्निल वानखड़े ने भी बहनों के साथ बड़ी खुशी और आत्मीयता से रक्षाबंधन का पर्व मनाया। उन्होंने बहनों से संवाद करते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल रक्षा सूत्र बांधने का पर्व नहीं, बल्कि बहनों के प्रति सम्मान, स्नेह और सुरक्षा के संकल्प का पर्व है।
उन्होंने कहा कि बहनों की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। समाज में महिलाओं और बेटियों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए।
इस अवसर पर कलेक्टर   वानखड़े ने सभी बहनों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं और उनके सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Comments