*खेलो इंडिया संवाद के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के युवाओं से किया संवाद*

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी *खेलो इंडिया संवाद के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के युवाओं से किया संवाद* *सांसद श्रीमति संध्या राय के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम*
दतिया 27 अगस्त 2026 / प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुरुवार को खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत देशभर के युवाओं के साथ संवाद स्थापित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री ने युवाओं को खेलों से जुड़ने, खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने तथा स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका को लेकर प्रेरित किया। दतिया जिले में प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण शासकीय कन्या महाविद्यालय, दतिया में जिला स्तरीय कार्यक्रम के रूप में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, विद्यार्थी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे और उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को लाइव प्रसारण के माध्यम से सुना। जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भिंड-दतिया सांसद श्रीमती संध्या राय उपस्थित रहीं। उन्होंने युवाओं को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का प्रभावी साधन भी हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित युवाओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के खेलों को लेकर किए जा रहे प्रयासों और देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में संचालित विभिन्न पहलों की जानकारी प्राप्त की। युवाओं में कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, महाविद्यालय के प्राध्यापकों, विद्यार्थियों तथा बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें अपनी खेल प्रतिभा को निखारने के लिए बेहतर अवसरों से जोड़ना रहा। प्राचार्य पीजी कॉलेज जयश्री द्धिवेदी, प्राचार्य गर्ल्स कॉलेज संगीता भटनागर सहित अन्य प्राध्यापक, छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

Comments