दतिया बम-बम महादेव पार्क पहुंचे दतिया विधायक घनश्याम सिंह, पार्क के विकास को लेकर नागरिकों से की चर्चा
KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया। दतिया विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री घनश्याम सिंह रविवार शहर के बम-बम महादेव के पास स्थित पार्क में पहुंचे। उन्होंने सुबह - सुबह मॉर्निंग वॉक पर पार्क में आने वाले नागरिकों से मुलाकात की एवं पार्क के विकास के संबंध में चर्चा की इस अवसर पर लोगों ने पार्क के अंदर वॉशरूम एवं पार्क में सीता सागर तालाब के पानी के भराव के कारण उत्पन्न समस्या से विधायक श्री सिंह को अवगत कराया।
श्री सिंह ने उक्त दोनों समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया हैं।
Comments
Post a Comment