शिवपुरी मड़ीखेड़ा डैम के गेट कभी भी खुल सकते हैं!*

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
शिवपुरी ब्यूरो महेंद्र खटीक

शिवपुरी-जिले एवं मड़ीखेड़ा डैम के कैचमेंट क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के कारण डैम में पानी की आवक लगातार बढ़ रही है। ताजा स्थिति के अनुसार मड़ीखेड़ा डैम 71.40% से अधिक भर चुका है, और जलस्तर में आगे भी बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई है।
बढ़ती पानी की आवक को देखते हुए डैम प्रबंधन ने संबंधित स्टाफ को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। यदि जलस्तर और तेजी से बढ़ता है और निर्धारित स्तर तक पहुंचता है, तो आवश्यकता के अनुसार मड़ीखेड़ा डैम के गेट खोले जा सकते हैं।

Comments