*दतिया बस्ती की बहनों और नन्ही बच्चियों ने दतिया केलेक्टेर के साथ मनाया रक्षाबंधन का पर्व*

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया बस्ती की बहनों और नन्ही बच्चियों के बीच मनाया रक्षाबंधन, कलेक्टर और उनके बेटे को बांधी राखी


दतिया। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आज शहर की बस्ती में पहुंचकर स्थानीय परिवारों के साथ आत्मीयता से रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस अवसर पर कलेक्टर  स्वप्निल वानखड़े के साथ उनकी पत्नी एवं बेटा भी मौजूद रहे।

बस्ती की महिलाओं और नन्ही बच्चियों ने कलेक्टर श्री वानखड़े एवं उनके बेटे की कलाई पर राखी बांधकर स्नेह और अपनत्व व्यक्त किया। नन्ही बच्चियों का उत्साह और बहनों का स्नेह इस अवसर को और भी खास बना गया।

इस दौरान महिलाओं, बच्चों एवं स्थानीय परिवारों से आत्मीय बातचीत कर उनका हालचाल जाना और उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। रक्षाबंधन का यह अवसर स्नेह, विश्वास, सुरक्षा और सामाजिक जुड़ाव का सुंदर संदेश लेकर आया।

Comments